पार्टनर के साथ कर रहे हैं 'वर्क फ्राॅर्म होम', रिलेशनशिप के साथ ऑफिस वर्क को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुनियाभर में लोगसोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन कर रहे हैं। लोग अपने घरों में बंद है। लाखों-करोड़ों कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्राॅर्म होम) कर रहे हैं। दुनियाभर के कर्मचारियों ने डाइनिंग एरिया से लेकर बेडरूम और किचन पर अपना कब्जा बना लिया है। नए कार्यालय में अपने नए सहकर्मी (स्पाउस/पार्टनर) के साथ शेयर कर रहे हैं। हालांकि अपने स्पाउस के साथ काम करना कुछ दिन मजेदार हो सकता है लेकिन एक समय के बाद वह तनाव में बदलने लगता है। इस दौरान वर्क फ्रॉम होम, बच्चों की देखभाल जैसी कई जिम्मेदारियों के चलते पार्टनर से भी अच्छे रिश्ते बनाए रखना चुनौती हो गया है। हम आपको बताते हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ हेल्दी रिलेशनशिप बनाए रखते हुए ऑफिस वर्क को कैसे अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। ये हैं टिप्स-


काम का शिफ्ट तय करें
पार्टनर के साथ 24 घंटे घर पर साथ रहने से अनबन होने का डर बना रहता है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ काम का शिफ्ट तय कर लें। दिन भर की जिम्मेदारियों को आपस में बांट लें। साथ ही दिन के अंत में एक क्विक मीटिंग कर काम की प्रोग्रेस जाने और कल के लिए प्लान तैयार करें।


पार्टनर के साथ सहकर्मी की तरह व्यवहार न करें
इस बात कर ध्यान रखें कि आप घर से काम कर रहे हैं इसलिए अपने पार्टनर के साथ वैसा ही व्यवहार करें। पार्टनर के साथ सहकर्मी की तरह बात न करें। आपके मन में जो भी चल रहा है, पार्टनर के साथ डिस्कस करें। रिश्ते और वक्त में संतुलन बनाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। आप अपने पार्टनर से अपने काम को लेकर चर्चा कर सकते हैं और उसे बेहतर करने का सुझाव भी मांग सकते हैं।


बातें शेयर करें
जैसे ही आपको ऑफिस के काम से फुर्सत मिलें तुरंत आप अपने पार्टनर से अपनी बाते शेयर करें। ऐसा करने से आप एक दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जान सकते हैं। ऐसा करने में जरा भी देर न लगाएं और फ्री होते ही अपने दिल की बाते अपने पार्टनर से शेयर करें।


रिश्ते को लेकर बात करें
पार्टनर के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा करें। ये जानने की कोशिश करें कि, वो क्या चाहते या चाहती हैं। दिन भर के काम को लेकर बात करें, उनका हालचाल जानें।


तारीफ करें, हौसला बढ़ाएं
अपने पार्टनर की तारीफ करें। साथ ही उनके कामों को लेकर उनका हौसला भी बढ़ाएं। साथ कर रहे किसी भी टास्क पर एक-दूसरे का शुक्रिया अदा करें।


नजदीक रहें, लेकिन पर्याप्त दूरी भी बनाएं
रिश्ते में सभी को पर्सनल स्पेस भी बहुत जरूरी है। जो इस लॉकडाउन के माहौल में लगभग पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि आप अपने लिए वक्त जरूर निकालें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34lH4lZ

Post a Comment

0 Comments