(परिमल हर्ष)। श्री कोलायत तहसील के लोहिया गांव में बुधवार को जहरीला दाना डालकर 22 मोर, 15 तीतर, एक-एक कमेडी और चिड़िया का जहरीला चुग्गा डालकर शिकार किया गया। चिकित्सा टीम ने घायल मोरों का मौके पर ही इलाज किया लेकिनउनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जीव रक्षा संस्था बीकानेर को सूचना मिलते ही वन विभाग श्री कोलायत,बीकानेर वन्य जीव डीएफओ वीरेंद्र जोरा एवं कंट्रोल रूम को फोन कर सूचित किया गया। श्री कोलायत झझू से डॉक्टरों की टीम मौके के लिए रवाना की गई। टीम को खेत में 15 मोर घायल अवस्था में मिले। इन मोरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस संबंध में वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश मेंमोरों का शिकार लंबे समय से किया जा रहा है। पिछले महीने नागौर में गाड़ी सहित शिकारियों को पकड़ा गया था। उनकी गाड़ी से जहरीला चुग्गा और मोर बरामद किएगए थे। यहां मोर के अंगों की तस्करी की जा रही है। वहीं अभी तक शिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लूणकनसर खोखराना मोर शिकार, ताल छापर मोर शिकार के मामले भी सामने आए थे, उनका भी तो कोई खुलासा नहीं किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/poisoned-grain-of-22-peacocks-and-15-pheasants-127131436.html
0 Comments
Thank you.
Emoji