कोरोनावायरस की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश के नागरिकों और कारोबारियों को राहत पहुंचाने के इरादे से सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने सभी संस्थाओं और व्यक्तिओं के 5 लाख रुपए तक के आयकर रिफंड को तुरंत जारी करने को कहा है। इस फैसला का 14 लाख करदाताओं को सीधे फायदा मिलेगा। इसके साथ ही जीएसटी और कस्टम विभाग में लंबित सभी रिफंड भी जारी किए जाएंगे। इससे करीब 1 लाख कारोबारियों को फायदा मिलेगा।
वित्त मंत्रालय मंत्रालय का कहना है कि तुरंत रिफंड देने की प्रक्रिया में करीब 18 हजार करोड़ रुपए करदाताओं को वापस दिए जाएंगे।
In context of COVID-19 situation & to grant immediate relief to taxpayers, GOI has decided to issue all pending income-tax refunds upto Rs.5 lakh & GST/Custom refunds with immediate effect.@nsitharaman @nsitharamanoffc @Anurag_Office @FinMinIndia @PIB_India @cbic_india #StaySafe pic.twitter.com/sF0cU8WyA1
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) April 8, 2020
पिछले महीने केंद्र सरकार ने 1.7 लाख करोड़ का पैकेज जारी किया था
वित्त मंत्रालय का यह फैसला पिछले महीने केंद्र सरकार द्वारागरीबों और पलायन कर रहे मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज देने की घोषणाके बाद आया है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोनावायस के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों और सफाईकर्मियों के लिए 50 लाख के बीमा कवर की भी घोषणा की थी। इस बीच, प्रधानमंत्री ने विपक्षी सांसदों के साथ हुई बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का इशारा किया है। इस संबंध में 12 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक है। इसके बाद इस पर कोई अंतिम फैसला होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/centre-has-decided-to-issue-all-pending-income-tax-refunds-upto-rs5-lakh-and-gst-custom-refunds-with-immediate-effect-127131437.html
0 Comments
Thank you.
Emoji