लॉकडाउन खुलने के बाद जब ट्रेन का सफर शुरू होगा, तो हो सकता है कि यात्रियों को उसमें खाना न मिले। इसको लेकर रेलवे तैयारी कर रहा है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। सफर में पानी उपलब्ध हो सकेगा। शुरू में संक्रमण रोकने के लिए नॉन एसी ट्रेन चलाने पर विचार हो रहा है। उधर, हवाई यात्रियों को भी फ्लाइट में खाना न देने पर फैसला हो चुका है। सिविल एविएशन और रेलवे मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद संचालन शुरू करने के किसी भी फैसले से इनकार किया है। फ्लाइट और ट्रेनों में खाना देने से सोशल डिस्टेंसिंग लागू नहीं हो पाएगी, क्योंकि खाना सर्व करते समय स्टाफ को यात्री के पास जाना पड़ेगा। ऐसे में सभी यात्री एक-दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि फ्लाइट में सफर करने वालों को अधिक परेशानी नहीं होगी, क्योंकि देश में अधिकतम 3 घंटे की फ्लाइट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VDTmnm
0 Comments
Thank you.
Emoji