सरकारी अस्पताल के 10 डॉक्टरों समेत 40 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 10 डॉक्टरों समेत 40 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संक्रमित डॉक्टरों और अन्य कर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन में भेजा गया है। उधर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 9 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक 14 अप्रैल को 28 जवान दिल्ली से पार्सल ट्रेन में हथियार और अन्य सामानों की खेप लेकर पश्चिम बंगाल गए थे। इनमें से एक जवान में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। इस पर सभी 28 जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिनमें से 9 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कुछ जवानों की रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि फिलहाल सभी 28 जवान क्वारेंटाइन में हैं।
इधर, दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में कोरोना के चार मरीजों को प्लाज्मा थेेरेपी दी गई है। इनमें से तीन बुजुर्ग हैं। एक की उम्र 35 साल से कम है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है।
यूपी में 30 जून तक जन समूह कार्यक्रमों पर रोक: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 30 जून तक जन समूह कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि इस बारे में आगे का निर्णय स्थितियों पर निर्भर करेगा।

गुड़गांव: मेदांता अस्पताल के 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
देश के बड़े अस्पताल मेदांता अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ के चार कर्मचारियों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे डाक्टर व आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत स्टाफ की चिंता बढ़ गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि संक्रमित हुए चारों कर्मचारियों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन कर्मचारियों के संक्रमित होने व इनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे जानकारी जुटा रहा है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारेन्टाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे बड़ा सवाल है ये कि मेदांता अस्पताल में फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह से कोरोना मरीज का इलाज किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
40 health workers including 10 doctors of government hospital corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y3OuJx

Post a Comment

0 Comments