कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए दिल्ली समेत देश भर में लॉकडाउन लागू है। दिल्ली के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव के मामले आ रहे तो सरकार उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर देती है। वेस्ट जिले के पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके के कंटेनमेंट में शनिवार तड़के एक शख्स ने झगड़े के दौरान पत्नी के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान गुलशन (39) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को कॉल कर पत्नी की हत्या की सूचना दी।
हत्या की वारदात कंटेनमेंट जोन में हुई। जिसके कारण पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचने से पहले आपदा प्रबंधन के सीडीएमओ, एसडीएम और कोविड-19 हेल्प नंबर पर कॉल की। इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कीं। पुलिस ने आरोपी पति रहीसुल आजम (34) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गुलशन और रहीसुल की यह दूसरी शादी थी। रहीसुल काे पहली पत्नी से हुए बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। इधर, हजरत निजामुद्दीन इलाके में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zvTX1G
0 Comments
Thank you.
Emoji