हिंदूराव हॉस्पिटल में नर्स कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली, हॉस्पिटल को बंद किया

हिंदूराव हॉस्पिटल में नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने से हॉस्पिटल बंद कर दिया है। अब उसे सेनिटाइज किया जाएगा। वहीं कोरोना वायरस ने साउथ एमसीडी में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी की जिंदगी भी छीन ली है। सफाई कर्मचारी विनोद कुमार (56) को एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाल चल रहा भर्ती कराया गया था। साउथ एमसीडी के दरियागंज वार्ड नंबर 55 एस के भोगल इलाके में कार्यरत सफाई कर्मचारी विनोद कुमार को कोरोना के साथ-साथ लिवर की भी समस्या थी। उधर, नॉर्थ एमसीडी के सफाई कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक और कर्मचारी संदिग्ध मिला है। इसके बाद 18 कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया है।

धर, जीटीबी के सर्जरी विभाग में एक डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटव, 25 किए गए क्वारेंटाइन
जीटीबी अस्पताल के सर्जरी विभाग में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद विभाग के करीब 25 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है। इसमें डॉक्टर और अन्य स्टाफ शामिल है। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल की रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एमएस के साथ मीटिंग कर अपनी मांगें रखीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संदीप यादव ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी हमारी मांगें मान ली हैं। सफदरजंग में 3 और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KyWRF1

Post a Comment

0 Comments