इंडिगो ने 17 फ्लाइट्स रद्द की, 21 हजार लोगों को पालघर में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया; राज्य में एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात, 6 स्टैंडबाई पर 

चक्रवाती तूफान निसर्ग आज दोपहर 1:00 से 5:00 के बीच मुंबई केसमुद्री तटोंसे टकरा सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान तकरीबन 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी,इस दौरान समुद्र में तकरीबन 6 फीट से ज्यादा ऊंचीलहरें देखी जा सकती है।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तूफान के चलते लोगों से दो दिन घरों से ना निकलने की अपील की है। मुंबई में समेत राज्यतटीय जिलों मेंअलर्ट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री की लोगों से घरों में रहने की अपील

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की स्थिति और गहरी हो गई है तथा आगे यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात ‘निसर्ग’ को देखते हुए मंगलवार को लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि चक्रवात के बारे में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात हुई और मोदी ने केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंनेकहा कि बुधवार की दोपहर तक तूफान के राज्य के तटीय क्षेत्रों में आने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अभी तक जितने चक्रवात आए हैं उससे यह कहीं ज्यादा विकराल हो सकता है। कल और उसके बाद का दिन तटीय इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है।’’ ठाकरे ने कहा, ‘‘चक्रवात को देखते हुए अगले दो दिनों तक वे सारी गतिविधियां बंद रहेंगी जिन्हें फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई थी (कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बाद दी गई ढील के तहत) लोगों को सतर्क रहना चाहिए।’’

मुंबई एयरपोर्ट ने भी पूरी की तैयारी

निसर्ग चक्रवाती तूफान की वजह से उत्पन्न होने वाली परिस्थिति का सामना करने के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) ने अपनी ओर से पूरी तैयारी की है। इस संबंध में एयरपोर्ट से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर और एयरलाइंस कंपनियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट के परिचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली जीवीके मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (एमआईएएल) ने बताया पैसेंजर और एयरलाइंस दोनों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। जलभराव वाले स्थानों पर वॉटर पंप लगाए गए हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने कैंसिल की17 फ्लाइट

निसर्ग के खतरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई जाने वाली 17 उड़ाने रद्द कर दी है। बुधवार को मुंबई से इंडिगा के केवल तीन ही विमान उड़ाने भरेंगे।कोरोना महामारी से बचाव के तमाम सुरक्षा ऐतिहात के साथ एयरपोर्ट पर 24 घंटे फूड और बेवरेजज काउंटर खुले रहने वाले हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए एक समर्पित टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है। निसर्ग चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश होने की संभावना के चलते यदि एयरपोर्ट पर काम करने किसी कर्मचारी को एयरपोर्ट आने में परेशानी हो रही होगी, तो उसके लिए वाहन, भोजन और चाय-पानी सहित कुछ लॉजिस्टिक सपोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। इसी तरह जनरल एविएशन में इस्तेमाल होने वाले हल्के एयरक्राफ्ट तेज हवाओं की चपेत में न आएं। इसके लिए उन्हें हैंगर के अंदर पार्क करने का निर्देश दिया गया है।

नौसेना की टीम मुंबई में तैयार

तूफान को देखते हुएपश्चिम नौसेना कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। नौसेना ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है। मंगलवार कोबाढ़ संभावित इलाकों की रेकी की गई है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह की व्यवस्था करवार नौसेना क्षेत्र, गोवा नौसेना क्षेत्र के साथ ही गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्रों में भी की गई है। इस बीच भारतीय तटरक्षक बल ने वाणिज्यिक पोतों और मछुआरों से नजदीकी बंदरगाह लौटने का आग्रह किया है।

समुद्री तटों, सैरगाह, पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से मनाही
सीआरपीसी की धारा 144 के तहत समुद्री तटों, सैरगाह, पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति की उपस्थिति या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। आदेश बुधवारआधी रात से लेकर कल गुरुवारदोपहर 12बजे तक लागू रहेगा।

पालघर में 21 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पालघर जिले के गांवों से 21 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिलाधिकारी कैलास शिन्दे ने मंगलवार को बताया कि वसई, पालघर, दहानु और तालासरी तालुकाओं के 21,080 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन कार्यक्रम लागू कर दिया गया है। इस अवधि में सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मछुआरों से चार जून तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।

10 टीमें महाराष्ट्र में और 11 टीमें गुजरात में तैनात

NDRF के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने बताया कि NDRF की टीम दोनों राज्यों में तैनात है, 10 टीमें महाराष्ट्र में और 11 टीमें गुजरात में हैं। हालांकि, गुजरात ने 5 और टीमों के लिए कहा है इसलिए हम उन्हें पंजाब से एयरलिफ्ट कर रहे हैं। वो सब आज रात गुजरात पहुंच जाएंगे और कल सुबह वो तैनात हो जाएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में छह अन्य टीमोंको तैयार रहने को कहा गया है।


सदी का पहल तूफान जो मुंबई आ रहा

चक्रवाती तूफानों का इतिहास देखें तो पिछले 100 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ जब अरब सागर में विकसित होने वाला कोई चक्रवाती तूफान जून में बना हो और महाराष्ट्र के तटों से टकराया हो। यानि यह एक सदी में पहला ऐसा चक्रवाती तूफान होगा जो अरब सागर में विकसित होने के बाद मुंबई से टकराने जा रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई में जारी निसर्ग के खतरे के बीच गिरगांव चौपाटी पर तैनात होने की तैयारी करते कुछ फायर ब्रिगेड कर्मी। मुंबई के तटीय इलाके में एनडीआरएफ की 3 टीमें तैनात की गई हैं।


from /national/news/cyclone-nisarga-weather-today-news-and-updatesmaharashtra-mumbai-127369832.html

Post a Comment

0 Comments