फरीदाबाद के रहने वाले अमित और उनका परिवार शुक्रवार रात को ठीक-ठाक सोया था लेकिन रात करीब 1.30 बजे ऐसा लगा मानों भूकंप आ गया हो। वे हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि घर का नक्शा बदला हुआ था। दीवारें टूटी हुई थी। घर में चारों तरफमलबा बिखरा था और बेडरूम के दरवाजे पर एक कार खड़ी थी। दरअसल कार दीवारें तोड़ते हुए अंदर आई थी। उनका आरोप है कि जिसने इसे अंजाम दिया, उसने शराब पी रखी थी। वह गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद के सेक्टर-8 में रहने वाले अमित का मकान सड़क के टी-प्वाइंट पर बना हुआ है। उनका आरोप है कि रात में एक कार चालक नशे की हालत में उनके घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस वजह से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। घर के हर कमरे में मलबा बिखरा गया। घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, वाशिंग मशीन, बाइक आदि भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
हादसे के वक्त घर में अमित समेत उनके परिवार के 8 सदस्य सोए हुए थे। गनीमत यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उनका कहना है कि वारदात को अंजाम देते ही आरोपी गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-8 थाना पुलिस अब मामले का जांच कर रही है। उन्हें अब चिंता सता रही है कि लॉकडाउन के बीच टूटे घर में कैसे रहेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from /national/news/accident-in-faridabad-car-crashes-into-a-house-in-haryana-faridabad-update-127265318.html
0 Comments
Thank you.
Emoji