अब तक 30.64 लाख संक्रमित और 2.11 लाख मौतें: केवल अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा मरीज, यहां 24 घंटे में 1303 लोगों ने दम तोड़ा

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 30 लाख 64 हजार 225 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 11 हजार 537 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 22 हजार 387 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1303 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 56 हजार 797 हो गया है। वहीं, देश में 10 लाख से ज्यादा मरीज गए हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,10,356 56,797 1,38,990
स्पेन 2,29,422 23,521 1,20,832
इटली 1,99,414 26,977 66,624
फ्रांस 1,65,842 23,239 45,513
जर्मनी 1,58,142 6,126 1,14,500
ब्रिटेन 1,57,149 21,092 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,12,261 2,900 33,791
ईरान 91,472 5,806 70,933
चीन 82,836 4,633 77,555
रूस 87,147 747 7,346

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने के ट्रम्प के फैसले की जांच
अमेरिकी कांग्रेस की समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोकने के फैसले की जांच शुरू कर दी है। अमेरिका के विदेश मामलों की कांग्रेस समिति के अध्यक्ष इलियॉट ऐंजल ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को एक पत्र लिखकर ट्रम्प प्रशासन के इस फैसले को राजनीतिक भटकाव करार दिया। साथ ही विदेश मंत्रालय से इस फैसले के संबंध में जरूरी सूचना और दस्तावेज चार मई तक समिति के सामने पेश करने की मांग की। ऐंजल ने सोमवार को अपने पत्र में लिखा- महामारी के प्रकोप के बीच ट्रम्प का डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का फैसला बदले की कार्रवाई जैसा है। इसके कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। डब्ल्यूएचओ की कुछ गलतियां रही हैं, लेकिन संगठन ने कोरोना को लेकर दुनिया के कई देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

इटली: 26 हजार 977 मौतें
इटली में मरने वालों की संख्या 26 हजार 977 हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 99 हजार 414 पहुंच गई है। दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि 24 घंटे में 333 लोगों ने दम तोड़ा है। सोमवार को संक्रमण के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। यहां का लोम्बार्डी प्रांत ज्यादा प्रभावित है। सरकार चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

फ्रांस: 23 हजार से ज्यादा मौत
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरने वालों की संख्या 23 हजार 293 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 437 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3764 नए मामले सामने आए। यहां अब एक लाख 62 हजार 220 संक्रमित हो गए हैं। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले दो सप्ताह से मरने वालों की संख्या और नए मामलों में कमी आई है। फ्रांस में 17 मार्च से लॉकडाउन लागू है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलीप मंगलवार को संसद में लॉकडाउन से बाहर निकलने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

ब्राजील: 66 हजार से ज्यादा संक्रमित

लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक देश में संक्रमण के अब तक 66 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 4613 नए केस सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हजार 501 हो गई है। यहां एक दिन में 338 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 4543 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की है। मास्क पहनकर दो यात्री सड़क से गुजर रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


from https://ift.tt/2xb5vGG

Post a Comment

0 Comments