दुनियाभर में कोरोनावायरस से 18 लाख 52 हजार 652 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 208 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 400 ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। यहां 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में केवल 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 5 लाख 60 हजार 425 | 22 हजार 105 | 32 हजार 634 |
| स्पेन | 1 लाख 66 हजार 831 | 17 हजार 209 | 62 हजार 391 |
| इटली | 1 लाख 56 हजार 363 | 19 हजार 899 | 34 हजार 211 |
| फ्रांस | 1 लाख 32 हजार 591 | 14 हजार 393 | 27 हजार 186 |
| जर्मनी | 1 लाख 27 हजार 854 | 3,022 | 60 हजार 300 |
| ब्रिटेन | 84 हजार 991 | 10 हजार 612 | 77 हजार 663 |
| चीन | 82 हजार 052 | 3 हजार 339 | 344 |
| ईरान | 71 हजार 686 | 4 हजार 447 | 43 हजार 894 |
| तुर्की | 56 हजार 956 | 1 हजार 198 | 3 हजार 446 |
| बेल्जियम | 29 हजार 647 | 3 हजार 600 | 6,463 |
इटली: 19 मार्च के बाद सबस कम मौत
इटली में रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हैं।
फ्रांस: एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात 1900 सैनिक आइसोलेट
फ्रांस के परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स-डे-गुल्ले के 50 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहाज पर तैनात 1900 सैनिकों को आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जहाज से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण का खतरा न हो। फ्रांस में भी मौतों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। यहां अब तक 14 हजार 393 जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 32 हजार 591 संक्रमित हैं।
चीन: 108 नएमामले
चीन के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 98 मामले विदेशों से आए हुए लोगों के हैं। वहीं 10 स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हेइलोंगजियां प्रांत में सात और गुआंडोंग प्रांत में तीन मामले शामिल हैं। हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि छह नए केस दर्ज किए गए। यहां अब तक82 हजार 160 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,341 की मौत हो चुकी है।
तुर्की: राष्ट्रपति ने गृह मंत्री का इस्तीफा लेने से इनकार किया
तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप अर्दोआन ने गृह मंत्री सुलेमान सोयलू का इस्तीफा लेने से इनकार कर दिया। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए शॉर्ट नोटिस पर उन्होंने देश के 31 प्रांतों में 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग दुकानों में पहुंचने लगे। लोगों ने न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क लगाए। इसकी वजह से गृह मंत्री की चारों ओर आलोचना होने लगी। इस वजह से रविवार रात उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया। लेकिन राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, वे आगे भी सरकार के लिए कार्य करते रहेंगे। 10 अप्रैल को मंत्री ने 48 घंटे कर्फ्यू का ऐलान किया था। यहां कोरोना से अब तक लगभग 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 56 हजार 956 संक्रमित हैं।
चिली: 7,213 संक्रमित
कोरोना के कारण चिली में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। सात हजार 213 लोग इससे संक्रमित हैं। सरकार की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान चिली में कोरोना के 286 नए मामले दर्ज किए गए और सात लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 2,059 लोग ठीक हो चुके हैं। चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है उन्हें एहतियाती तौर पर लॉकडाउन में रहना पड़ेगा। link
0 Comments
Thank you.
Emoji