अब तक 1.08 लाख मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1,920 लोगों ने दम तोड़ा, 30 हजार से ज्यादा केस सामने आए


कोरोनावायरस से दुनियभर में 17 लाख 79 हजार लोग संक्रमित हैं। एक लाख आठ हजार 770 की मौत हो चुकी है। वहीं, चार लाख दो हजार 709 ठीक हो चुके हैं। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 24 घंटे में 1,920 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा इटली (19 हजार 468) से ज्यादा हो गया है। यहां शुक्रवार को 30 हजार से ज्यादा नए मामले भी मिले हैं। देश में अब तक कुल पांच लाख 32 हजार 879 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 5,32,879 20,577 30,453
स्पेन 1,63,027 16,606 59,109
इटली 1,52,271 19,468 32,534
फ्रांस 1,29,654 13,832 26,391
जर्मनी 1,25,452 2,871 57,400
चीन 82,052 3,339 77,575
ब्रिटेन 78,991 9,875 344
ईरान 70,029 4,357 41,947
तुर्की 52,167 1,101 2,965
बेल्जियम 28,018 3,346 5,986
स्रोत:https://ift.tt/37Fny4L
दुनियाभर में 22 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 52 देशों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे 22 हजार 73 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। वे काम करने के दौरान या समुदाय में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से इसकी चपेट में आए। स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव के लिए निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) जैसे मास्क, गोगल्स, ग्लव्स और गाउंस पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्हें काम करने के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराया जाना चाहिए।
ब्रिटेन: पीएमजॉनसन ने एनएचएस कर्मियों का आभार जताया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इंटेसिव केयर से निकलने के बाद पहली बार बयान जारी किया। यूके प्रेस एसोसिएशन के मुताबिक, जॉनसन ने सेंट थॉमस अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं जितना भी धन्यवाद करूं कम है। जीवनभर उनक मुझपर एहसान रहेगा। 27 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। सोमवार रात उन्हें आईसीयू मे भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्हें आईसीयू से जेनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
इटली: कुल मौतें 19 हजार 468
इटली में 24 घंटे में 619 जान गई है। पिछले पांच दिनों में शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले सात अप्रैल को 604 और 10 अप्रैल को 570 लोगों की जान गई थी। यहां अब तक कुल 19 हजार 468 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के एक लाख 52 हजार 271 मामले हैं।
सऊदी अरब: किंग ने कर्फ्यू विस्तार की मंजूरी दी
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद ने देशभर में लगाए गए कर्फ्यू के विस्तार को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने लोगों से उनकी सुरक्षा के लिए कर्फ्यू का पालन करने के लिए कहा है। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए यहां मार्च में कर्फ्यू लगाई गई थी। देश में अब तक 10 हजार 512 संक्रमित हैं, जबकि 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार
ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहा अब तक 20 हजार 727 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 1,089 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, यहां एक दिन में कोरोना से 67 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1,124 हो गया है।
ब्राजील में संक्रमित लोगों की मृत्यु दर 5.4% है।  link


Post a Comment

0 Comments